संवाददाता सार्थक नायक
*गुरसराय (झांसी)* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी राजेश एस व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गोपीनाथ सोनी के कुशल निर्देशन व डिप्टी एसपी गरौठा लक्ष्मीकांत गौतम के पर्यवेक्षण मे एवं गुरसराय थानाध्यक्ष ललितेश नारायण त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन में थाना गुरसराय पुलिस द्वारा 06.04.2023 को शांति भंग करने के दृष्टिगत एक व्यक्ति को 151/107/116 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय उप जिलाधिकारी गरौठा झांसी के समक्ष पेश किया गया।अभियुक्त साहिल पुत्र रामलखन उम्र 18 वर्ष थाना गुरसराय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक महेश कुमार,कॉन्स्टेबल अजय यादव, हेड कॉन्स्टेबल भारत सिंह शामिल रहे।