समथर (झांसी)-समथर थाना परिसर में आगामी त्योहार महाशिवरात्रि एवं होली पर्व को लेकर आज थाना अध्यक्ष अनुज सिंह गंगवार की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें थाना अध्यक्ष ने आगामी महाशिवरात्रि पर्व पर नगर में निकलने वाली शिव बारात की शोभायात्रा के विषय में थाना प्रांगण में उपस्थित लोगों से वार्तालाप की। सभी से वार्तालाप करने एवं पूर्ण जायजा लेने के उपरांत उपरांत उन्होंने सभी लोगों से अपील की। सभी लोग शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाये। त्योहार हमें सुख और समृद्धि प्रदान करते हैं। वहीं थाना अध्यक्ष अनुज सिंह गंगवार ने सत्य निर्देश दिए कि किसी प्रकार की अफवाहों पर न जायें। सरकार की गाइड लाइन नियमों का पालन करें। यदि कहीं भी किसी प्रकार की अशांति का माहौल नजर आता है। तो अतिशीघ्र पुलिस को सूचना दें। अराजक तत्व फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन पर सत्य कार्यवाही होगी। वहीं उन्होंने महाशिवरात्रि पर्व पर स्वच्छता व्यवस्था,जल व्यवस्था, एवं विद्युत व्यवस्था पूर्ण रखने को विभागीय संबंधित कर्मचारियों से वार्तालाप की। इस मौके पर पुलिस स्टाफ, ग्रामीण प्रधान, नगर पालिका कर्मचारी, पत्रकार साथी, एवं नगर व ग्रामीण क्षेत्र के दोनों समुदाय के बहुत से सम्भ्रांत लोग उपस्थित रहे।