डॉ शुक्ला की स्मृति में अभा बुंदेली समारोह का किया गया आयोजन

डॉक्टर शंकर लाल शुक्ल की स्मृति में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में सोमवार को बुंदेली की विभिन्न विधाओं को बढ़ावा देने वाली शख्सियत को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर काव्य गोष्ठी में कवियों ने ऐसा समां बांधा की समारोह में मौजूद हर शख्स वाह-वाह कर उठा। कार्यक्रम का आयोजन दतिया रोड स्थित संस्कृति विहार गार्डन में हुआ। समारोह की शुरुआत में मऊरानीपुर की कवयित्री पूजा सिंह ने काव्य पाठ की शुरुआत की। उन्होंने श्रृंगार की कविता पढ़ी बानगी इस तरह है कि घर दीवारों से बनते नहीं है साथ अपनों का होना जरूरी, छत भले ही अलग हो मगर एक हो दिलों का ठिकाना। कवि वसंत सोनी ने राजनीति पर तंज कसा। कवि रवींद्र सत्यार्थी ने भी व्यंग्य कविता पढ़ी। कवि प्रकाश बुधौलिया ने ठेठ बुंदेली अंदाज में कविता पड़ी। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त साहित्यकार हरगोविंद कुशवाहा शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ कमीनी ने की। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में जनसंपर्क विभाग की सहायक संचालक निहारिका मीना वरिष्ठ एडवोकेट राजेंद्र नगर शिक्षाविद हेमंत सिंह चौहान सीईओ ऑफिसर सिंह गुर्जर राजदिल शिवहरे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वागत भाषण डॉ सत्येंद्र सिंह राय खेड़ा ने दिया। समारोह में साहित्यकार डॉ राम शंकर भारती एवं शिक्षाविद श्याम गुरेले ने डॉक्टर शुक्ला का बुंदेली विकास में योगदान विषय पर व्याख्यान दिया।

 

अतिथियों को किया गया सम्मानित

अखिल भारतीय बुंदेली समारोह में प्रख्यात साहित्यकार डॉ बृजलता मिश्रा तथा बुंदेली पत्रकार सचिन चौधरी सहित 9 साहित्यिक शख्सियतो को राष्ट्रीय बुंदेली सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुआटा खेल की संवाहक बेटियों तथा भद्रावती इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। सुनील त्रिपाठी निराला को बुंदेली काव्य सम्मान, देव श्रीमाली को वशिष्ठ पत्रकार सम्मान, डॉ आर पी गुप्ता को पंकज साहित्य सम्मान, पूजा सिंह को महिला सशक्तिकरण सम्मान, रमाशंकर नगरिया को बुंदेली पुरातत्व सम्मान, पुष्पेंद्र पुष्प को गोवर्धन कुशवाहा साहित्य सम्मान, युसूफ अनजान ईद खान दर्द साहित्य सम्मान से सम्मानित किए गए। समारोह में साहित्यकार डॉ राज गोस्वामी, मनीराम शर्मा, पूरन चंद्र शर्मा, शुगर सिंह रावत, एचडी शर्मा, चंद्र प्रकाश चौधरी, शहजाद सिद्दीकी, राधा कृष्ण पाठक, मनोज गोस्वामी, अनवर खान, वसंत सोनी, विद्या चौधरी, राजेंद्र नामदेव, सूरज अहिरवार, डॉ आर एस परिहार, रामपाल सिंह, कमल साहू, संजय रावत, राम प्रकाश गुप्ता, आसाराम शुक्ला, हरिमोहन पचौरी, बल्ले रावत, शैलेंद्र लिटोरिया, राधा गोविंद बुधौलिया, विपुल शर्मा और अजीज दिलकश विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *