गरौठा।अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा की तहसील स्तरीय बैठक बुधवार को कस्बा गरौठा के बजरंग धर्मशाला में आयोजित की गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव टाड़ा मौजूद रहें।वही कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भवानी सिंह यादव मिनी ने की।विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष प्रवेश यादव,जिला सचिव साहब सिंह यादव,ब्लॉक अध्यक्ष बड़ागांव प्रेम सिंह यादव, एवं जिला पंचायत सदस्य जंगबहादुर सिंह यादव मौजूद रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और भगवान श्रीकृष्ण के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम आयोजक तहसील अध्यक्ष हेमन्त यादव द्वारा सभी अतिथियों का फूल माला पहनाकर एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया।इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव टाड़ा ने कहा कि अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा हमेशा समाज के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।उन्होंने कहा कि समाज के किसी भी व्यक्ति को यदि कोई समस्या होती है तो संगठन उस व्यक्ति की हर संभव मदद करने के लिए तत्पर है।इस अवसर पर एक उम्मीद जनकल्याण सेवा समिति (एनजीओ) द्वारा प्रदीप यादव टाड़ा को झांसी का मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।जिलाध्यक्ष भवानी सिंह यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा द्वारा लगातार समाज के हितों में कार्य किया जाता है।जिला पंचायत सदस्य जंगबहादुर सिंह यादव ने कहा कि अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा की बैठक महीने में कम से कम एक बार आवश्यक रूप से होनी चाहिए जिससे समाज के लोगों में जागरूकता बनी रहे और वे संगठित होकर समाज हित में निरन्तर कार्य करते रहे।कार्यक्रम में सियाराम यादव सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर, रघुवीर सिंह यादव, दशरथ यादव,अमर सिंह यादव,सुरजन भाई यदुवंशी, इंद्रपाल यादव,श्याम सिंह यादव, एड०आनंद प्रकाश यादव ब्लॉक अध्यक्ष गुरसरांय, डॉ.रामकुमार यादव,संध्या यादव आदि लोगों ने भी अपने अपने विचार रखे और संगठन की एकता एवं मजबूती पर बल दिया।कार्यक्रम का सफल संचालन ब्लॉक अध्यक्ष बामौर वीरेंद्र सिंह यादव बीरू ने किया।अंत में कार्यक्रम आयोजक हेमन्त यादव द्वारा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।इस मौके पर रामपाल सिंह यादव,भवन यादव,महेंद्र यादव,राजेश यादव ग्राम प्रधान लखावती,रामपाल सिंह यदुवंशी,एड.कौशलेंद्र यादव, एड० मानवेंद्र यादव,एड० अनेक सिंह यादव, हरेंद्र सिंह,महेंद्र सिंह,पहाड़ सिंह,अमर सिंह, मोहित सिंह,अखलेश यादव, लोकेंद्र सिंह,दीपक सिंह यादव लक्ष्मणपुरा, जीतू यादव, विपिन यादव, रविन्द्र यादव,महेंद्र सिंह यादव,सूरज यादव सहित बड़ी संख्या में यदुवंशी समाज के लोग मौजूद रहे।
*गरौठा से संवाददाता सार्थक नायक की रिपोर्ट*