झांसी क्षेत्र के ग्राम साकिन के निवासी शिव प्रताप सिंह गुर्जर अध्यापक उर्फ बंटू के सुपुत्र शिवाजी गुर्जर……

 

समथर/साकिन- झांसी क्षेत्र के ग्राम साकिन के निवासी शिव प्रताप सिंह गुर्जर अध्यापक उर्फ बंटू के सुपुत्र शिवाजी गुर्जर के द्वारा भारतीय सेना में ऑफिसर ट्रेनिंग अकैडमी चेन्नई तमिलनाडु से पूर्ण कर लेफ्टिनेंट बनने पर प्रथम बार अपने गृह ग्राम साकिन आगमन पर कस्वा समथर नगर के पहाड़पुरा नाका पर सैकड़ों नगर वासियों एवं क्षेत्र वासियों ने लेफ्टिनेंट शिवाजी गुर्जर का तिलक माल्यार्पण एवं मिष्ठान खिला कर खुशी जाहिर करते हुये भब्य स्वागत किया। लेफ्टिनेंट शिवाजी गुर्जर का अपने ग्राम साकिन में पहुंचने पर ग्राम वासियों ने जगह-जगह फूल माला पहनाकर एवं मिष्ठान खिला कर स्वागत किया, लेफ्टिनेंट शिवाजी गुर्जर के घर पहुंचने पर भा ज पा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा शिवेंद्र प्रताप सिंह शैली,जगतपाल सिंह,अजयपाल सिंह ने मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया। उक्त अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष लालता प्रसाद पांचाल, दिग्विजय सिंह करही, मनमोहन सिंह, रामकृष्ण सिंह,महेंद्र सिंह टोरी,अवधेश अग्रवाल,यशपाल सिंह,पार्षद रणवीर सिंह, पार्षद प्रतिनिधि समीर नीखरा, राजीव गुर्जर,नीटू,रविंद्र गुप्ता,बल्लन, सुरेंद्र सिंह,,मुकेश शर्मा,लोहागढ़ प्रधान रामकृपाल सिंह, पूर्व प्रधान साकिन कन्हैया,अरुण कुमार सिंह,मानवेंद्र सिंह अटा,रामरूप सिंह मास्टर, प्रतिपाल सिंह,भोले सिंह, शिशुपाल सिंह पीपरी,रामजी सहाव,मोहित सूबेदार,कुलदीप कुदइया, प्रतिपाल सिंह,रामकिकंर सिंह,रुद्रप्रताप पहाड़पुरा,सेवा निवृत बीएसएफ बलराम पाल,रोहित सिंह अध्यापक,सत्यम,सिद्धू गुर्जर,दीपांशु सिंह,आशीष व्यास,बृजमोहन प्रोत,नरेंद्र साहू,श्याम बिहारी साहू,अतुल,रामजी कुरेले,विक्रम सिंह,सानू सोनी,सुपेंद्र गुप्ता, ऋषभ लक्ष्यकार,रहीस खान,वसीम खान,जाहिद खान, सुमित गुप्ता,शिवम गुप्ता कोंच, मोहित शर्मा,मानवेन्द्र सिंह,ध्रुव गुर्जर सहित बहुत से लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *