खैरो डकेती कांड के बदमाशो से पुलिस की मुठभेड़,एक को लगी गोली,दूसरे को धर दबोचा

संवाददाता सार्थक नायक

 

गुरसराय (झाँसी)* झांसी में देर रात पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़ हो गई ।। जिसमे जबाब में पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया।वही दूसरे बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गए दोनो बदमाश डकैती कांड में संलिप्त बताए गए। झांसी के गुरसराय थाना क्षेत्र के एरच गुरसराय रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस की बदमाशो से मुठभेड़ हो गई।जानकारी के अनुसार झांसी के गुरसराय थाना क्षेत्र के खेरो नुनार में जैन परिवार के घर विगत दिनों कुछ असलहे से लैस बदमशो द्वारा घर में घुसकर परिजनों को बंधक बनाकर लाखो की डकैती की घटना को अंजाम दिया था।जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 6 टीमों का गठन किया था। पुलिस लगातार बदमाशो को पकड़ने के प्रयास में लगी हुई थी। जिसके चलते आज रात लगभग 1 बजे झांसी पुलिस एसओजी टीम के साथ गुरसराय एरच रोड पर चेकिंग कर रही थी।। इसी दौरान बाइक से कुछ लोग आते दिखे । जिन्हें पुलिस ने रोकने का प्रयास किया।।जिसके बाद पुलिस के ऊपर बदमाशो ने गोली चला दी।।जिसके बाद जवाब में पुलिस ने भी बदमाशो पर गोली चला दी।। जिसमे एक बदमाश को गोली जा लगी।और दूसरे बदमाश को घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ लिया। पूंछतांछ में दोनो बदमाशो ने अपना नाम अजय अहिरवार और अर्जुन शिवहरे बताया। अजय ग्राम नुनार और अर्जुन मझगंवा उस्तरा राठ का निवासी बताया गया है। वही दोनो बदमाश ने खेरो नुनार में हुई डकैती को अंजाम दिया था।।दोनो के पास से सोने चांदी के आभूषण ब नगदी पुलिस ने बरामद की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *