प्रदेश में अब कानून का राज है जो कानून तोड़ेगा वह बच नहीं पायेगा:बृजेश पाठक

संवाददाता सार्थक नायक

दीनदयाल सभागार में आयोजित हुआ संयुक्त मोर्चा महासम्मेलन

 

झाँसी। केन्द्र में मोदी सरकार के सेवा सुशासन और गरीव कल्याण के नौ वर्ष पूर्ण होने पर आज दीनदयाल सभागार में आयोजित संयुक्त मोर्चा महासम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक कांग्रेस और सपा पार्टी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने भारत माता की नौ वर्षों में तस्वीर बदल दी।उन्होंने पुलवामा में हुई घटना को याद दिलाते हुए कहा कि अभिनंदन को पाकिस्तान से सकुशल बुलाने की हिम्मत सिर्फ मोदी जी के 56 इंच के सीने में थी। इसके अलावा और कोई नहीं बुला सकता था।

उन्होंने मोदी सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाओं, हर घर जल हर घर नल, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे, पटरी रहनी दुकानदारो को लोन, आयुष्मान योजना, निशुल्क उपचार, पानी, बिजली आदि जनहित कारी योजनाओं का देश और प्रदेश वासियों को लाभ की योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि पहले सपा सरकार में लाईट सैफई जाती थी। इटावा जाती थी।आजम खां के घर जाती थी। लेकिन अब बिजली आमजन के घर पहुंच रही है। उन्होंने सैफई महोत्सव पर भी तीखे प्रहार करते हुए कहा कि सैफई महोत्सव में वार डांसर मुंबई से बुलाकर सैफई में नचाई जाती थी। लेकिन जब से केन्द्र में मोदी और प्रदेश में योगी की सरकार बनी है। जनता का पैसा जनता के पास पहुंच रहा है। विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में प्रदेश में अराजकता का माहौल था। बहिन बेटियाँ घर से बाहर नहीं निकल पाती थी। लेकिन अब योगी सरकार में बहिन बेटियाँ खुद को सुरक्षित महसूस कर रही है। मोदी सरकार ने आम जन को आवास और शौचालय दिये। किसानों को सम्मान निधि दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब कानून का राज है जो कानून तोड़ेगा वह बच नहीं पायेगा। अपराधी अब या तो जेल में है या प्रदेश छोड़ गए हैं। कार्यक्रम में झाँसी ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा ने अपने उदबोधन में केन्द्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की वारे में जानकारी देते हुए कहा कि आज केन्द्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार में विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है। कार्यक्रम में बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा,महापौर बिहारीलाल आर्य, पूर्व महापौर रामतीर्थ सिंहल, जिला अध्यक्ष जमुना प्रसाद कुशवाहा, जिला अध्यक्ष महानगर मुकेश मिश्रा,अमित साहू समेत भाजपा नेता जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *