जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न – आर डी फौजी

संवाददाता M L कुशवाहा

जन अधिकार पार्टी के झांसी की मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं ने भारी जोश के साथ अपने-अपने विचार रखे।

 

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सूबेदार मेजर भगीरथ प्रजापति जी रहें।

विशिष्ट अतिथि आर डी फौजी, श्रीमती प्रेमवती जी, श्रीमती मधु कुशवाहा, श्रीमती भगवती कुशवाहा और श्रीमती उर्मिला और बिहारी लाल जी रहे।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता डाक्टर बालचंद जिला अध्यक्ष ने की।

 

जिसमे पार्टी को मजबूत करने के लिए *बूथ स्तर पर जहां-जहां बूथ गठन का कार्य अधूरा रह गया उसे पूरा किया जाए और प्रचार-प्रसार के लिए दीवाल लेखन का कार्य वृहद स्तर पर अभियान चलाया जाए।* प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने नाम से अपने क्षेत्र में लिखाई का शुरू करेंगे। मध्यप्रदेश विधानसभा के चुनाव में पूरा सहयोग किया जाएगा l

 

दूसरा 15 जुलाई 2023 को लखनऊ में होने वाली जन सभा की तैयारी के लिए सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी लोग एक साथ अपनी एक रिजर्व बस की करेंगे जिसमे *झांसी से सभी कार्यकर्ता एक साथ चलेंगे। जिसका किराया पर हेड 500 रुपया होगा l*

 

लखनऊ जाने वालों की फाइनल लिस्ट 12 जुलाई को कार्यालय पर बन जायेगी जिससे जो-जो लोग जाना चाहते है वह अपना नाम जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी या आर डी फौजी साहब के पास नोट करा देंगे।

 

*बस प्रेमवती कुशवाहा जी के निवास से चलेगी।*

 

झांसी से बड़ागांव ,चिरगांव ,मोंठ ,पूंछ से होकर जायेगी जिनके स्टॉपेज उपरोक्त जगह से बैठना चाहेंगे वे कृपया नोट करा देंगे। *बस की व्यवस्था और पूरे संचालन का कार्य मनोज कुशवाहा जिला प्रभारी जी की रहेगी।*

 

*लिस्ट तैयार करना और सभी पैसा एकत्रित करने की ज़िम्मेदारी जिला अध्यक्ष डॉक्टर बालचंद जी की होगी।*

 

ग्वालियर मे होने वाले अधिवेशन की तैयारी पर चर्चा की गई जिसमे कार्यकर्ताओं ने स्वयं प्रत्येक ने ज़िम्मेदारी लेते हुए एक पदाधिकारी 100 सदस्य बनाने की ज़िम्मेदारी ली और दस लोगों ने एक हजार सदस्य बनकर स्वेक्षा से 12 जुलाई तक लिस्ट झांसी कार्यालय पर इंजी. बिहारी लाल जिला सलाहकार जी के पास जमा कर देंगे। *सदस्यों की लिस्ट और पैसे जिला अध्यक्ष लखनऊ कार्यालय पर 15 जुलाई को जमा करा देंगे।*

 

_अंत में आभार शिवदीन फौजी साहब ने किया।_

 

मौके पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे – इंजीनियर बिहारी लाल ( जिला सलाहकार ), आरडी फौजी मंडल उपाध्यक्ष, श्रीमती आशा लता जिला संगठन मंत्री, चंदन सिंह कुशवाहा बंगरा जिला कोषाध्यक्ष, सुनील कुमार कुशवाहा वचावली विधान सभा बबीना उपाध्यक्ष, बालचंद कुशवाहा जिला अध्यक्ष, चिरंजी लाल कुशवाहा विधान सभा प्रभारी मऊ, शिव कुमार कुशवाहा( वरिष्ठ जिला अध्यक्ष ), मनोहर लाल कुशवाहा सक्रिय सदस्य, भागीरथ प्रजापति सक्रिय सदस्य, मनोज कुशवाहा जिला प्रभारी झांसी, डाक्टर भगवत नारायण काछी, केशव कुशवाहा रानीपुर जिला उपाध्यक्ष ,शिवदीन फौजी साहब जिला संगठन मंत्री, हीरालाल कुशवाहा जिला संगठन मंत्री शंकरगढ़, श्री मती प्रेमवती प्रदेश महासचिव, श्रीमती मधु कुशवाहा मंडल अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, श्रीमती भगवती मंडल प्रभारी, श्रीमती उर्मिला देवी मंडल उपाध्यक्ष, श्रीमती मीना गुप्ता जिला सचिव, करन सिंह कुशवाहा जिला महा सचिव, अनुराग जिला उपाध्यक्ष, मुकेश कुशवाहा, शुभम कुशवाहा और कैलाश नारायण जिला मीडिया प्रभारी झांसी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *