पति पत्नी ने जहर खाकर की जीवन लीला समाप्त

मोबाइल खरीदने को लेकर हुआ था आपस में विवाद

 

झांसी। बड़ागांव थाना अंतर्गत रेलवे स्टेशन रोड पर रहने वाले पति पत्नी में मोबाइल खरीदने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि देर रात पत्नी ने जहर खा लिया और उसकी मौत हो गयी। पत्नी की मौत से दुखी पति ने

सुबह जहर खा लिया जिससे उसकी भी मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक बड़ागांव थाना अंतर्गत रेलवे स्टेशन रोड पारीछा निवासी अरविंद रायकवार की पत्नी मोबाइल खरीदने के लिए जिद कर रही थी। तभी उसके पति ने आर्थिक स्थिति खराब होने का हवाला दिया। जिस पर दोनो में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि देर रात पत्नी राजेंद्री ने जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इसकी जानकारी लगने पर सुबह पति अरविंद प्रजापति ने भी जहर खा लिया। दोनो को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां दोनो की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दोनो के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कर विधिक कार्यवाही की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *