संवाददाता सार्थक नायक
गुरसरांय (झाँसी) – आज ग्राम पंचायत वीरपुरा मे संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया गया और गोशाला मे उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी विनोद कुमार द्वारा वृक्षारोपण किया गया। उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान प्रत्येक वर्ष चलाया जाता हैं।अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य सहयोगी विभाग,आशा,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से लोगों के घर-घर जाकर प्रचार-प्रसार के माध्यम से बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा। जिससे संचारी रोगों से लोगों को ग्रसित होने से बचाया जा सकेगा। उन्होंने साफ-सफाई पर बेहद ध्यान देने की अपील की। जिसमे ग्राम प्रधान नरेंद्र कुमार त्रिपाठी,डाॅ.उपेन्द्र तिवारी और पंचायत सहायक धर्मेश कुमार और ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।