शौकीन खान भाजपा समर्थक मंच के बुन्देलखण्ड प्रभारी बने

संवाददाता सार्थक नायक

 

गुरसरांय (झांसी)। भारतीय जनता पार्टी समर्थक मंच के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री दीपक श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरषोत्तम नारायण श्रीवास्तव के निर्देश और रामेंद्र सिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष भाजपा समर्थक मंच मध्य प्रदेश के अनुशंसा पर गुरसरांय निवासी मजदूर संस्थान के सचिव व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला झांसी कार्यकारिणी के सदस्य शौकीन खान को भाजपा समर्थक मंच का बुन्देलखण्ड प्रभारी मनोनीत किया है। शौकीन खान के मनोनयन पर राष्ट्रवादी हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनी,हरिशचंद्र नायक,आयुष त्रिपाठी,कौशल किशोर,सार्थक नायक,सुरेश सोनी सड़सैड़ा,राजीव सोनी,विकास अग्रवाल,पारस नायक,अभिषेक गुप्ता,सुरेश पांचाल, सहित बड़ी संख्या में लोगों ने शौकीन खान का माल्यार्पण कर और मिठाई वितरित कर खुशी का इजहार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *