संवाददाता सार्थक नायक
गुरसराय (झांसी )अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर विश्व शांति एवं विश्व कल्याण के लिए पूरे विश्व में करोड़ों घरों में एक साथ गायत्री महायज्ञ संपन्न हुआ इसी क्रम में नगर गुरसराय एवं क्षेत्र में भी गायत्री यज्ञ संपन्न किया गया गायत्री परिवार के संयोजक सतीश चौरसिया ने यज्ञ के दौरान कहा आज भौतिकता में व्यक्ति अपनी राह से भटक गया है इसके लिए मात्र एकाग्रता की जरूरत है गायत्री मंत्र एवं यज्ञ से से प्राप्त होता है जो व्यक्ति गायत्री मंत्र का एवं गायत्री यज्ञ करता है उसका मन कभी विचलित नहीं होता है उसके मन में शांति घर में शांति रहती है तथा वही सच्ची राह पर चलकर स्वयं का परिवार का इसके बाद समाज का तथा विश्व का कल्याण करने में भागीदार बनता है तथा उनके अंदर की बुराइयां नष्ट होती जाती है तथा अच्छाइयों की ओर अग्रसर होता है यज्ञ की पूर्णाहुति में सभी लोगों ने एक-एक बुराइयां छोड़ने का संकल्प लिया घर-घर यज्ञ कराने में रमेश चंद्र सोनी डॉ मैथिली शरण गुप्ता रामनारायण पस्तोर अवधेश सिंह फौजी प्रसिद्ध नारायण सिंह चंद्रभान साहू अलग प्रकाश शर्मा राकेश पस्तोर प्रमोद वर्मा बसंत मोदी लालजी खरे अंकित साहू रामकुमार कुशवाहा परमानंद कुशवाहा पन्नालाल भगत जी बृजेश सिंह राजेश भारती लक्ष्मी पटवा शंकरलाल नामदेव किशोरी नामदेव किशोरी विश्वकर्मा सुभद्रा विश्वकर्मा अशोक अग्रवाल शकुंतला सोनी ज्योति विद्यार्थी सरस्वती देवी पप्पू सोनी राजेश मिश्रा कमोद पंकज करें राजेंद्र साहू सुनील विश्वकर्मा बब्बू यादव बृजेश खरे मानवेंद्र कपिल सोनी हरिओम अग्रवाल सहित तमाम गायत्री परिजनों ने घर-घर में यज्ञ करवाया और स्वयं किया।