चकाडोरी आश्रम पर चल रहे श्रीराम महायज्ञ में उमड़ रही भक्तों की भीड़

संवाददाता सार्थक नायक

 

*गुरसरांय* सिद्ध स्थान चकाडोरी धाम पर चल रहे श्री राम महायज्ञ एवं भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण जन्म की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया।आश्रम के महंत राकेश दास जी महाराज के सानिध्य में महंत नृसिंह दास जी महाराज की पुण्य स्मृति पर आयोजित श्री राम महायज्ञ में प्रातःकाल की बेला में यज्ञाचार्य आचार्य ज्ञानेंद्र शास्त्री जी अयोध्या द्वारा विधि विधान से वैदिक मंत्रों से यज्ञ का कराया जा रहा है।श्रीमद्भागवत कथा मलूक पीठ वृंदावन के आचार्य दीनबंधुदास जी महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन बाल लीलाओं की कथा सुनाते हुए कहा कि भगवान की बाल लीलाओं में बड़े बड़े ज्ञानी मोहित हो जाते हैं।उन्होंने पूतना वध का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान ने पूतना को देखते ही अपने नेत्र बंद कर लिए थे ,क्योंकि पूतना कुपात्र थी।वह बच्चों को मारती थी।इसलिए भगवान ने कुपात्र को देखना उचित नहीं समझा। इसके बाद उन्होंने माखन चोरी लीला का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान के घर में दूध दही माखन मिश्री की कोई कमी नहीं थी,लेकिन ब्रज की प्रत्येक गोपी भगवान को अपने हाथों से माखन खिलाना चाहती थी,इसलिए भगवान ने गोपियों का मनोरथ पूर्ण करने के लिए माखन चोरी लीला को माध्यम बनाया और गोपियों के मनोरथ पूर्ण किया।इसी क्रम में श्री राम कथा का वाचन अयोध्या के संत राम शरण व्यास जी महाराज ने श्री राम कथा का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान के भक्त हनुमान जी से विनम्रता की शिक्षा लें। हनुमान जी अतुलित बल के धाम है लेकिन अपने स्वामी के सामने अपने बल का बखान नहीं करते ।उन्होंने कहा सच्ची भक्ति हनुमान जी से सीखें।रात्रि में राम लीला का मंचन किया जा रहा है।संचालन महंत राकेश दास जी महाराज ने किया।

इस मौके पर संगीत गुरु पं परशुराम पाठक,मेजर अखिलेश पिपरैया,डॉ शर्मिला सिंह,डॉ सुकदेव व्यास,कैलाश प्रकाश गुप्ता,सितार वादक पं सरजू शरण पाठक,पं महेश विदुआ,दादरी सरकार के मंत्र सियाशरण दास रामसेवक शास्त्री,योगेश त्रिपाठी,सुरेश मिश्रा,विश्वनाथ लल्ला,अनिल तिवारी, आत्माराम यादव,श्याम सिंह यादव,गिरजानंद दीक्षित गंगाराम पटेरिया खेत्रपाल सिंह कृष्ण कुमार खरे सेवाराम मिश्रा श्याम विदुवा श्री राम प्रीतम यादव,सत्यप्रकाश तिवारी,चंद्रप्रकाश द्विवेदी,अरविंद गुप्ता,विशाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *