नगर पालिका बोर्ड की प्रथम बैठक में हुआ 8 करोड़ 33लाख का बजट पास

 

चिरगांव(झांसी)-चिरगांव के नगर पालिका परिषद के सभागर में बोर्ड बैठक अध्यक्ष कुंवर राघवेंद्र सिंह जूदेव देव उर्फ संजले राजा की अध्यक्षता में पार्षदों का कोरमा पूर्ण होने पर प्रारंभ की गई। बोर्ड की प्रथम बैठक में बबीना विधायक राजीव सिंह परीक्षा उपस्थित रहे अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार भारती के द्वारा अध्यक्ष एवं विधायक राजीव सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक का संचालन कौशल राय लेखा लिपिक के द्वारा किया गया सर्वप्रथम विधायक राजीव सिंह के द्वारा सभी नवनिर्वाचित पार्षदों का सम्मान किया गया। इसके बाद बोर्ड की बैठक आरंभ की गई। प्रथम बोर्ड की बैठक में बजट वर्ष 2023-24 पर पुष्टि की गई समस्त पार्षदों के द्वारा पालिका का अनुमानित बजट 2023-24 का बोर्ड की समक्ष प्रस्तुत किया गया एवं पढ़कर सुनाया गया। बजट में प्रारंभिक अवशेष 8 करोड़ 67 लाख रुपए अनुमानित आय 6 करोड़ 66 लाख 85 हजार रुपए जिसका कुल योग 8 करोड़ 33 लाख 85 हजार रुपए हुआ इसी के सापेक्ष वर्ष 2023-24 में अनुमानित व्यय 8 करोड़ 7 लाख 52 हजार रुपए हुआ 31 मार्च 2024 में अनुमानित बचत 26 लाख 33 हजार रुपए होगी। सर्व सम्मति से बजट पास किया गया। सभी सदस्यों को बजट की एक ही प्रति उपलब्ध कराई गई एवं सभी के द्वारा सर्व सर्व समिति से स्वीकृति प्रदान की गई।

अन्य प्रस्ताव अध्यक्ष की अनुमति से रखे गए जिसमें पहला प्रस्ताव भवन मानचित्र शुल्क का रखा गया जिसमें समस्त बोर्ड द्वारा निर्धारित दरों में संशोधन करते हुए 01 रुपए 50 पैसे प्रति वर्ग फुट की दर से भवन मानचित्र का शुल्क निर्धारित किया गया साथ ही उपकार शुल्क संबंधित विभाग को जमा किया जाएगा जिसका शपथ पत्र संबंधित भवन स्वामी के द्वारा पालिका में जमा किया जाएगा।

दूसरा प्रस्ताव- गृह कर के संबंध में चर्चा की गई की वर्तमान में आरोपित गृह कर 1/2 (आधा) निर्धारित किया गया जिसकी बोर्ड द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई साथ ही बड़े बकायदाओं से वसूली हेतु आवश्यक कार्रवाई करते हुए आरसी जारी करने के निर्देश दिए गए।

तीसरा प्रस्ताव- प्रियम वर्मा की नियुक्ति के संबंध में कहा गया कि इनके द्वारा 1 वर्ष की परीक्षा विधिक अवधि प्रदान करते हुए लिपिक पद की पूर्ण योग्यता न होने साथ ही जिस पर नियुक्ति हुई क्या उसे समय लिपिक पद की योग्यता थी तथा नियुक्ति अधिकारियों द्वारा कम योग्यता की पुष्टि की गई साथ ही इसकी विस्तृत जांच कराए जाने के सर्व समिति से स्वीकृति प्रदान की गई।

चौथा प्रस्ताव नगर क्षेत्र में विकास कार्यों हेतु प्राप्त प्रस्तावों पर समस्त सदस्यों से नगर परिक्षेत्र में विकास कार्य हेतु मा० अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा प्राप्त प्रस्तावों की सूची तैयार कर योजना बनाते हुए अग्रिम कार्यवाही किए जाने की सर्व सम्मति से बोर्ड द्वारा स्वीकृति प्रदान की जाती है।साथ ही वार्ड में प्लास्टिक की रोकथाम करने पर पार्षद भवानी प्रसाद गुप्ता संजय कुमार यादव एवं हरीश गुप्ता को विधायक राजीव सिंह पारीछा एवं अध्यक्ष कुं राघवेन्द्र सिंह जूदेव के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर सोनम माया सुनीता भवानी प्रसाद गुप्ता रेखा मनीष कुमार प्रशांत कुमार संतोष कुमार गुप्ता रितिक सोनी आमना बेगम रागनी कस्तूरी देवी द्वारका प्रसाद नामदेव मुकेश कुशवाहा राजा बेटी सरिता हरीश गुप्ता संजय कुमार यादव संतोष कुमार शबाना मंसूरी राजेश कुमार दीवान सरताज खान नितिन सेठ शैलेंद्र कुमार बादल क्षितिज रायकवार आदि एवं समस्त पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र कुमार राजपूत की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *