सुख,समृद्धि एवं खुशियों का पर्व है हरियाली तीज:डॉo संदीप

संवाददाता सार्थक नायक

 

 

झांसी। हरियाली तीज का पर्व श्रावण मास की शुल्क पक्ष की तृतीय तिथि को मनाया जाता है। यह पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस पर्व पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए कामना करती है, और व्रत रखती है। तथा सोलह श्रंगार करती है। यह उत्सव भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इसी क्रम में इलाइट चौराहा स्थित एक होटल में नारी तू नारायणी सेवा समिति के तत्वाधान में डॉo संदीप सरावगी अर्धांगनी सपना सरावगी सहित एवं गणमान्य अतिथियों के मुख्य आतिथ्य में धूम- धाम से मनाया गया हरियाली तीज पर्व। सर्वप्रथम धर्मपत्नी संग पहुंचे डॉo संदीप सरावगी का नारी तू नारायणी सेवा समिति की अध्यक्ष एवं कार्यक्रम की अयोजिका बहन गीता शर्मा द्वारा डॉo संदीप सरावगी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात डॉo संदीप सरावगी ने भगवान गजानन का विधि विधान से पूजन अर्चन एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जज की भूमिका में अपर्णा द्विवेदी, आराधना शर्मा, शशि कांत गुप्ता एवं जाहिदा परवीन रहीं। मंच पर महिलाओं एवं बच्चों द्वारा गायन, नृत्य एवं कविताओं की एक से बड़कर एक प्रस्तुतियां दी गई। जहां नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम अंशिका चौहान व द्वितीय नीलम गुप्ता रहीं तो वहीं गायन प्रतियोगिता में प्रथम मंजूषा व द्वितीय नीलम गुप्ता रहीं। हरियाली क्वीन में प्रथम पूजा सक्सेना द्वितीय रेखा श्रीवास को सपना सरावगी द्वारा क्राउन पहनाकर सम्मानित किया। हरियाली तीज पर महिलाएं पारंपरिक परिवेश में नजर आईं। इस अवसर पर डॉo संदीप सरावगी ने कहा कि तीज एक ऐसा त्योहार है जो महिलाओं और प्रकृति के बीच संबंध को दर्शाता है। यह मानसून के सुहागिनों के लिए मौसम का आनंद लेने, रंग-बिरंगे कपड़े पहनने, हाथों पर मेहंदी लगाने और सजे हुए झूलों पर झूलने का समय होता है। यह देवी पार्वती और भगवान शिव की आराधना का भी समय है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं ने स्वरूची भोज का आनंद लिया। हरियाली तीज पर प्रत्येक महिला को पर्यावरण को सुरक्षित रखने हेतु एक एक हरा पौधा भेंट किया गया। कार्यक्रम के संयोजक चोo करन सिंह रहे। मंच का संचालन नीलम गुप्ता एवं बिनम बट्ट ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सरिता अग्निहोत्री, सुनीता राय, संगीता जोशी, किरण गौतम एवं रेखा श्रीवास विशेष योगदान रहा। अंत में आभार कार्यक्रम अयोजिका गीता शर्मा द्वारा व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *