संवाददाता सार्थक नायक
गुरसराय। रामनगर रोड़ पर नहर के पास नशे में धुत एक बाइक सवार ने सवारियां उतार रही बस में पीछे से टक्कर मार दी। जानकारी के मुताबिक रामजानकी बस क्रमांक UP 93 AT 0519 झाँसी से गुरसराय आ रही थी।जैसे ही बस रामनगर रोड़ नहर के पास पहुँचकर नहर पर सवारियां उतार रही थी। तभी पीछे से तेज गति से आ रही बाइक क्रमांक UP 93 AY 1316 बाइक सवार ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शीओ के मुताबिक बस सवारियां उतार रही थी। तभी नशे में धुत एक बाइक सवार ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। आस पास के लोगों ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी। घायल व्यक्ति को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। घायल व्यक्ति ने अपना नाम संदीप छोटू पुत्र बारेलाल अहिरवार बताया। नशे में धुत होने की वजह से वह ग्राम का नाम नही बता पा रहा था।वही घटना की सूचना पर तुरंत कस्बा इंचार्ज सरोत्तम सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए थे।