महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की 2328 वीं मनाई जयंती

 

झांसी। आज मंगलवार दिनांक 16 अप्रैल 2024 को
अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के तत्वावधान में जन अधिकार पार्टी के कार्यालय पर, महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की 2328 वी जयंती अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव विजय कुमार कुशवाहा के मुख्य अतिथि एवं आम आदमी पार्टी के महानगर अध्यक्ष गयादीन कुशवाहा की अध्यक्षता, कुशवाहा मित्र उत्थान समिति के अध्यक्ष जयराम कुशवाहा के विशिष्ट अतिथि में मनाया गया ,सर्वप्रथम सम्राट अशोक के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए
मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार कुशवाहा ने अपने वक्तव्य में कहा की अखंड भारत के निर्माता, विश्व विजेता, देव नाम प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान जी की जयंती की आप सभी भारतवासियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके बारे में याद करते हुए कहा कि भारत को सोने की चिड़िया बनाने वाले संसार में सबसे अधिक समय तक शासन करने वाले उनके शासन में उनकी सभ्यता ,संस्कार, संस्कृति, संपत्ति ,समृद्धि , सत्ताशासन की शान और शौकत संपूर्ण संसार में सर्वोत्तम सम्माननीय थी सम्राट अशोक ने तक्षशिला ,नालंदा, विक्रमशिला, कंधार, प्रमुख 23 विश्वविद्यालय स्थापित किए थे जिनके विजय स्तंभ चिन्ह को स्वतंत्र भारत में अपने राष्ट्रीय झंडे में सुशोभित किया राष्ट्रीय मुद्राओं में अंकित किया इतना ही नहीं सेनिक वीरता का सर्वोत्तम पुरस्कार भी इस विजय स्तंभ चिन्ह से सम्मानित किया जाता है
कार्यक्रम में नवयुवक कुशवाहा समाज के संरक्षक रामकिशोर कुशवाहा ,आम आदमी पार्टी के प्रांतीय सचिव पुत्तू सिंह कुशवाहा, शिव कुमार कुशवाहा आदि उपस्थित रहे अंत में जन अधिकार पार्टी से इंजीनियर बिहारी लाल कुशवाहा ने संचालन के साथ आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *