राजयोग का करो प्रयोग मिट जाते है सारे रोग:बी के चित्रा दीदी

संवाददाता सार्थक नायक

*मऊरानीपुर* प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय एवं नगरपालिका द्वारा आयोजित योग शिविर के छटें दिन की शुरूआत प्रेम महाराज ने शारीरिक योगा, प्रणायाम से की। कार्यक्रम में आये हुए मेहमानों को आत्म स्मृति का तिलक दिया गया तथा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बंदना पाठक(कटोले महाराज), नगरपालिका अध्यक्ष शशि श्रीवास, महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष राधा अग्रवाल, आधिशाषी अधिकारी संतोष कुमार भाई जी, प्रेम महाराज, पार्षद गण एवं ब्रह्माकुमारी दीदीओ के द्वारा योग शिविर का आगाज किया गया। जिसमें मऊरानीपुर केंद्र प्रभारी बी के चित्रा दीदी ने कहा कि राजयोग माना। राजाओं का राजा बनाने वाला योग, अनेक रहस्यों को स्पष्ट करने वाला ने योग एवं तन मन को स्वस्थ बनाने वाला योगा है जिससे जन्म जन्मांतर रोग शोक मिट जाते है और जीवन खुशहाल बनता जाता है। बी के रचना दीदी ने मूलाधार चक्र पर ध्यान क्रेंद्रित करवा कर शरीर को शक्तिशाली बनाने के टिप्स बताये बी के दीक्षा दीदी ने चिकिन डांस एवं बुद्धि की एकाग्रता बढ़ाने की एक्सरसाईज करायी। प्रदीप भाई ने म्युजिकल् योगा कराया इस बीच पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि योग वर्णन तो हमारे शास्त्रों मे भी है। इसलिए स्वस्थ और खुशहाल रहना है तो योगा अवश्य करे और कराये। नगर पालिका अध्यक्ष एवं आधिशाषी अधिकारी संतोष भाई ने भी शुभकामनाएँ दी। राधा अग्रवाल (सौंदर्य प्रशासन) ने कहा कि योग करने से हमारी सोई हुई शक्तियां दोबारा जागृत होती है।अंत मे प्रसाद वितरित किया गया कार्यक्रम मे आशीष गुप्ता विनोद साहू कल्याण पटेल महेश अग्रवाल नरेंद्र पटेल जगदीश मौर्य रामकिशन श्रीवास धैर्य पटेल अशोक प्रजापति शिव कुमार प्रजापति सुमन साहू सुनीता सक्सेना विनीता साहू मीरा पटेल नीता त्रिपाठी कुशवाहा मीरा पटेल मुनिक्षा पटेल रामकली जमुना रामगोपाल पहाड़िया अरविंद पिपरसानिया प्रदीप कुमार अग्रवाल राम नारायण राजपूत रवि नायक राम बिहारी सक्सेना एडवोकेट जितेंद्र नायक नई बस्ती शोभाराम प्रदीप पटवा रामाश्रय बापूजी सूर्यांश रूपेश साहू संतोष कुमार आरिफ उर्फ छोटू शिवम गुप्ता राजेश तिवारी आदित्य सिंह विवेक तिवारी ब्रजेश राजपूत अंकित राजपूत सुनील शर्मा आनंद विश्नोई अंकित पटेरिया आशीष कौशिक सतीश साहू शिवम पांडे सुनील जैन आर यस अग्रवाल गौरव व्यास राजू गुप्ता धर्मेंद्र सिंह धर्मेंद्र कुमार लोहिया शास्त्री प्रमोद कुमार श्रीवास राजपूत सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *