*सर्व समाज सोशल वेलफेयर चैरिटी फाउंडेशन बड़ागांव ने किया महिलाओं का सम्मान समारोह* 

सुरेन्द्र कुमार राजपूत की रिपोर्ट

 

*बड़ागांव/झांसी -* झांसी के बड़ागांव में संचालित जूनियर शिशु विद्या मंदिर हाई स्कूल में सर्व समाज सोशल वेलफेयर चैरिटी फाउंडेशन के द्वारा महामारी जागरूकता मिशन के अंतर्गत महिलाओं को जागरूक एवं उनका सम्मान समारोह कार्यक्रम 9 जुलाई 2023 को संपन्न किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत बड़ागांव की चेयरमैन पुक्खन देवी कुशवाहा प्रतिनिधि प्रकाश कुशवाहा ने कार्यक्रम का शुभारंभ महापुरुषों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। उन्होंने फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि हम सभी को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम में 100 महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और समाज के प्रति आगे आने वाली बीमारियों को लेकर कैसे बचा जाए इन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर कार्यक्रम में सभी महिलाओं को संस्था के सर्टिफिकेट मेडल और प्रोत्साहन के रूप में इनाम वितरित किया गया जिसमें दतिया के हेड ऑफिस संस्था से अध्यक्ष कृपाराम कुशवाहा सचिव सीता और बड़ागांव ब्रांच मैनेजर हिरदेश सिंह सुरेंद्र मौर्या बेवी कुशवाहा नीलम कुशवाहा नसरीन दीदी महोबा से पूजा मैडम सुरेंद्र कुशवाहा देवेंद्र कुशवाहा आदि संस्था के सदस्य उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में सुरेंद्र मौर्य बड़ागांव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *